Ticker

6/recent/ticker-posts

जदयू कोटे से केवट समाज को विधान परिषद में मिले प्रतिनिधित्व,उठने लगी मांग


Desk Our Bihar News
कोशी क्षेत्र सहित पूरे बिहार में केवट/कैवर्त समाज का समर्थन सदैव जदयू को मिलता रहा है, लेकिन मधेपुरा से आज तक इस समाज को विधान मण्डल से लेकर संंसद के किसी भी सदन में प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिला है। यहां तक कि राज्य सरकार या केंद्र सरकार द्वारा गठित किये जाने वाले किसी आयोग/बोर्ड/निगम में भी आज तक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
 इसलिए इस समाज के साथ न्याय होना चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के समक्ष भी बार बार इससे पहले भी इस मांग को रखा गया है और श्रीमान के द्वारा इस पर विचार करने का आश्वासन मिलता रहा है, अब समय आ गया है, इसलिये अब इस मांग को पूरा करने के लिए पहल होना चाहिये। जदयू के आधार वोट अतिपिछड़ा, लव-कुश और महादलित में से लव-कुश और महादलित को कई बार प्रतिनिधित्व मिल चुका है और अभी भी इनका प्रतिनिधि हैं। सवर्णों और वैश्यों को भी प्रतिनिधित्व बारंबार मिला है और अभी भी इनके प्रतिनिधि हैं। लेकिन आज तक अतिपिछड़ा समाज और इसमें बड़ी आबादी वाले केवट/कैवर्त जाति को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। सरकार द्वारा गठित किये जाने वाले आयोग/बोर्ड/निगम में भी इन्हें उपेक्षित छोड़ कर पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय को मौका दिया गया। आजादी के इतने दिनों के बाद भी उपेक्षित केवट/कैवर्त समाज के साथ यदि न्याय नहीं होगा तो कब होगा? इसलिए अब मधेपुरा से केवट समाज को प्रतिनिधित्व देने पर गंभीरता से विचार होना ही चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ