Ticker

6/recent/ticker-posts

मंजौरा में मिला खगड़िया के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंजौरा-महमडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार को सड़क किनारे एक युवक का लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों से इसकी सूचना बिहारीगंज पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया और शिनाख्त के लिए आसपास के थाने में मृतक की तस्वीर भेज दिया। पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों के मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त की गई। मृतक की शिनाख्त खगड़िया जिला के बेलदौर थाना अंतर्गत माली वार्ड 8 निवासी अयोध्या यादव के पुत्र धीरेन्द्र यादव के रूप में की गई। 

थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त माली निवासी धीरेन्द्र यादव के रूप में की गई है। परिजनों से बात करने पर पता चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त था और विगत सात सितंबर से ही अपने घर से लापता था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ