Ticker

6/recent/ticker-posts

राजद छात्र नेता ने मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

मधेपुरा, बिहार
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा के प्रांगण में रविवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष एन. के. निराला के ने किया। मौके पर संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डॉ माधव कुमार तथा राजद छात्र नेता निखिल यादव ने कहा कि 15 अक्टूबर सन् 1931 को रामेश्वरम (तमिलनाडु) में अब्दुल कलाम का जन्म हुआ था। वे मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक थे और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला तथाभारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में 'मिसाइल मैन' के रूप में जाना जाता है। ऐसे में एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर देश याद कर रहा है। उन्हीं के जयंती समारोह आज आयोजित किया गया और सच्ची श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर छात्र राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा के कार्यकर्ता एन. के. निराला, सुमन कुमार, नीतीश कुमार, दीपक कुमार, प्रशांत प्रभाकर, ज्योतिष कुमार , प्रेमशंकर कुमार, रौनक कुमार, शिवम कुमार, निखिल कुमार,  नवलेश कुमार और अन्य छात्र नेता भी मौजुद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ