शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिलीप सम्राट म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा शानदार भक्ति गीत, भजन, संगीत का कार्यक्रम ने दर्शकों को उत्साह बनाए रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार शिवाली कुमारी ने भी अपनी कृष्ण भगवान पर कई गीत एवं भजन गाकर सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिए।
लक्ष्मीनारायण ठाकुरवाड़ी झूलनोत्सव समिति ने अपनी परंपरा अनुसार सभी कलाकारों को सम्मानित अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संयोजक अशोक कुमार सिन्हा, बिरेद्र पासवान, सांसद प्रतिनिधि प्रो. बिजेंद्र प्रसाद यादव,राजन कुमार सिंह, राजीव कुमार उर्फ पप्पू पौद्दार, दीपक कुमार, सोनू साह, राकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार राजू, संजीव कुमार, मनीष कुमार, किशोर कुमार, बिनोद प्रसाद वर्मा, राजेश सिन्हा, टिंकू कुमार, अजय दास, छोटन कुमार आदि ने अपनी अपनी उपस्थिति के साथ साथ सभी व्यवस्था जिम्मेवारी को निभाई।
0 टिप्पणियाँ