मधेपुरा: कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं मधेपुरा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव 13 एवं 14 सितंबर को स्थानीय कलाभवन में आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारी को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा की अध्यक्षता में सदस्यों के साथ एक बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 5 से 11 सितंबर तक 15 से 35 साल तक के युवाओं के लिए आवेदन लिए जाएंगे। प्रतिभागी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों मोड में आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन बीपी मंडल इंडोर स्टेडियम में लिए जाएंगे। जबकि ऑनलाईन आवेदन ईमेल आईडी madhepura.dpro@gmail.com पर निर्धारित तिथि के संध्या 05 बजे तक कर पाएंगे। आवेदन का प्रारूप मधेपुरा डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन फेसबुक पेज पर अथवा ऑफिसियल बेवसाइट से डॉउनलोड किया जा सकता है। समूह गायन, समूह लोक नृत्य, एकांकी नाटक (हिन्दी), शास्त्रीय नृत्य (कत्थक, ओडिसी, भरतनाट्यम, मणिपूरी तथा कुच्चीपूरी) एकल प्रस्तुति, शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटकी शैली), शास्त्रीय एकल वादन, हारमोनियम वादन एकल, वक्तृता के साथ साथ लोक गाथा गायन, हस्त चित्रकला, हस्त शिल्प, मूर्ति कला आदि विधाओ की प्रतियोगिता होगी। सभी विधाओं में प्रथम आने वाले प्रतिभागियों को सारण में होने वाले राज स्तरीय युवा उत्सव के लिए भेजा जाएगा।

0 टिप्पणियाँ