मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बुधवार को बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा वार्ड-03 से एक हीरो स्प्लेंडर के डिक्की से 06 लीटर अवैध चुलाई बरामद करते हुए विनोद पंडित को गिरफ्तार किया गया। साथ ही मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से श्वास विश्लेषण करने पर कुल 12 व्यक्ति को शराब पीने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।
0 टिप्पणियाँ