मधेपुरा जिले की मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बालवाहा पुल के समीप एनएच 107 पर दिनदहाड़े बेखोफ अपराधियों ने हथियार के बल पर एक युवक से मोटरसाइकिल लूट ली है घटना के बारे में पीड़ित अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत थरुवापट्टी निवासी रूपेश कुमार मंडल ने बताया कि वह अपने ससुराल मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भातखोरा वार्ड संख्या दो आया था इसी दौरान आज गुरुवार को दिन में वह मुरलीगंज बाजार सब्जी लेने आ रहा था इसी दौरान बालवाहा पुल के समीप हथियार के बल पर अपराधियों ने उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस बीआर 38 AA 3190 नंबर मोटरसाइकिल लूट ली पिरिट युवक रूपेश कुमार मंडल ने बताया कि उन्होंने अपने दोस्त मनीष कुमार से मोटरसाइकिल मांग कर ससुराल आया था घटना के बाद पीड़ित ने मुरलीगंज थाने में शिकायत कर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ।
0 टिप्पणियाँ