Ticker

6/recent/ticker-posts

विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय में सीपीआई ने किया प्रदर्शन,जमकर की नारेबाजी

घनश्याम सहनी, पुरैनी,मधेपुरा
मधेपुरा जिले के पुरानी प्रखंड कार्यालय परिसर में आज सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर की के द्वारा प्रदर्शन किया गया इस दौरान की कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई । प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बताया कि भूमिहीनों को बस गीत पर्चा देने परचाधारियों को जमीन पर कब्जा दिलाने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों एवं मनरेगा मजदूरों के मजदूरी का बकाया राशि का भुगतान करने बढ़ते अपराध एवं भ्रष्टाचार पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। 
प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीआई नेता दिलीप कुमार विनोद ऋषि देव चंदन ऋषि देव और बिहारी कुमार के द्वारा किया गया प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने पहुंचे राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि आज देश में रूपों की अवमूल्यन के साथ-साथ राजनीतिक अवमूल्यन का दौर भी जारी है उन्होंने कहा कि पूंजीवादी दलों के लिए सिद्धांत और नैतिकता भाषणों तक ही सिमट कर रह गया है बिहार में सत्ता परिवर्तन पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में लोहिया और कर्पूरी के विरासत के साथ धोखा हुआ है नीतीश कुमार ने पलटी मारने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है उन्होंने कहा कि बिहार की गरीब जनता को अक्षत भभूत मंदिर और मस्जिद नहीं शिक्षा रोजगार बस और आवास चाहिए आगे उन्होंने कहा कि अभियान बसेरा तू दो के तहत भूमिहीनों को बस की जमीन देने का नीतीश कुमार का संकल्प सफल है सुबह में भ्रष्टाचार और अवसर शाही का बोलबाला है जिसे हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान प्रदर्शन कार्यों के द्वारा सात सूत्री मांगों का स्मारक पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी को सोपा गया । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ