Ticker

6/recent/ticker-posts

पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ नगर अध्यक्ष ने गोल बाजार में फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

शिक्षक नियमावली 2023 और डोमिसाइल नीति को लेकर बीते 13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई पुलिसिया लाठीचार्ज के खिलाफ मुरलीगंज भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया । 
गौतम शारदा पुस्तकालय से नारेबाजी करते हुए आक्रोश मार्च गोलबाजार पहुंचा जहां चौराहा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई मौके पर नगर अध्यक्ष सूरज जयसवाल ने कहां की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तानाशाही हम लोग कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे शांतिपूर्ण विधानसभा मार्च के दौरान जिस तरह से बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया है यह लोकतंत्र की सरासर हत्या है । लोकतंत्र में तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई है।
 मौके पर नगर उपाध्यक्ष कन्हैया जयसवाल, नगर मंत्री रविंद्र गुप्ता, नीरज कुमार ,अंकित कुमार, रामचंद्र राय, विजय शंकर जयसवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ