मधेपुरा नगर परिषद आजाद टोला वार्ड-9 साहुगढ़ रोड में आज रविवार को जमीन विवाद को लेकर एक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय संजय स्वर्णकार ने बताया कि उनकी खतियानी जमीन को मधेपुरा कोर्ट में कार्यरत अजय यादव नाम के व्यक्ति पर जबर्दस्ती खेत जोतने का आरोप लगाया है ।
शोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया गया कि उनके ख़ातियानी जमीन को जबर्दस्ती कब्जा किया गया है ।आम सभा की बैठक में वार्ड 9 निवासी राजेश स्वर्णकार ने बताया कि उनकी जमीन को अजय यादव ने जबरन कोर्ट का भय दिखाकर जोत लिया। विश्वजीत कुमार ने बताया कि उनके भतीजे के नाम पर कवाला जमीन है, जिसको अजय यादव ने जबरन कब्जा कर लिया और पीलर को तोड़फोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अजय यादव विवादित जमीन खरीदते हैं और जबरन जोत लेते हैं। आमसभा में मौजूद लोगों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन दास, वार्ड पार्षद मुन्ना, मुरलीगंज जिला परिषद सदस्य कपिलदेव पासवान, मधेपुरा जिला परिषद प्रतिनिधि गौरव आनंद, संजय स्वर्णकार, बीरबल स्वर्णकार, राजु स्वर्णकार, पांडव यादव, उमेश पासवान, रमेश यादव, रजनीश कुमार, कुंदन कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, रवि स्वर्णकार, संतोष स्वर्णकार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ