Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला नियोजन पदाधिकारी ने कौशल रथ को दिखाई हरी झंडी,प्रखंड क्षेत्र में चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

बिहार कौशल विकास मिशन के योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए इन दिनों जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है जागरूकता अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में बिहार कौशल विकास मिशन के तहत चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी जाएगी । 
आज जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित कुमार के द्वारा बिहार कौशल विकास मिशन के कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर संयुक्त श्रम भवन, मधेपुरा से प्रखंड क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। इस कौशल रथ के माध्यम से विश्व युवा कौशल दिवस 2023 के तहत मधेपुरा जिला के सभी 13 प्रखंडों में 03.08.2023 तक जागरूकता अभियान चलाई जायेगी। गौरतलब हो कि इस कार्यक्रम की शुरूआत बिहार सरकार के मंत्री सुरेन्द्र राम के द्वारा बीते 15 जुलाई को हरी झंडी दिखाकर की गई थी। उक्त कार्यक्रम के तहत बिहार कौशल विकास मिशन के योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने हेतु प्रत्येक प्रखंड के दो उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एक सार्वजनिक स्थान का चयन किया गया है। मौके पर जिला कौशल प्रबंधक राहुल कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ राजू कुमार तथा जिला नियोजनालय के निम्नवर्गीय लिपिक राजीव रंजन एवं डाटा इन्ट्री ऑपरेटर बिमल कुमार,परिचारी गणेश कुमार, सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ