मधेपुरा जिले के सदर प्रखंड के मुरहो गांव में बीती रात एक युवक को बंधक बनाकर जहर खिलाने एवं चाकू से वार कर घायल करने का मामला सामने आया है। यहाँ क्लिक कर देखिए वीडियो
घटना के बारे में बताया गया कि सदर प्रखंड के मुरहो गांव के वार्ड नंबर 8 निवासी कुणाल कुमार के 20 वर्षीय पुत्र माधव कुमार को घर के समीप लगे ताजिया मेले के दौरान गांव के ही कुछ युवक के द्वारा उन्हें बंधक बनाकर पटवा के खेत में ले जाकर जहर पिला दिया और उनके दोनों हाथों पर चाकू से वार कर घायल कर दिया स्थानीय लोगों ने चीखने चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचा और आनन-फानन में उन्हें उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया वहीं इस घटना की सूचना भरा ही पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है पीड़ित युवक के पिता कुणाल कुमार ने बताया कि वह हाट बाजार नेहाल पट्टी गया हुआ था बाजार से लौटने के दौरान उन्हें पता चला कि उनके बेटे को पटवा के खेत में किसी ने बंधक बनाकर जहर पिला दिया और चाकू से वार कर घायल कर दिया आनन-फानन में हमने घटना की सूचना पुलिस को दी और स्थानीय लोगों की मदद से बेहोशी की हालत में पुत्र माधव को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है फिलहाल इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।
0 टिप्पणियाँ