Ticker

6/recent/ticker-posts

जदयू का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित जीवन सदन में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ का संयुक्त प्रमंडलीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम हुआ, जिसमें मधेपुरा, सहरसा और सुपौल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। 
कार्यक्रम में विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री ललन सर्राफ, विधानपार्षद व जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री श्री रत्नेश सदा, विधायक श्री निरंजन मेहता, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद, समाजसेवी-साहित्यकार डॉ. भूपेन्द्र मधेपुरी, प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी ई. शुभानंद मुकेश, प्रदेश महासचिव श्री निखिल मंडल, प्रो. बिजेन्द्र नारायण यादव, श्रीमती गुडडी देवी, श्री अखिलेश यादव, श्री भगवान चौधरी, प्रदेश सचिव श्री युगल किशोर अग्रवाल, श्री महेन्द्र पटेल, श्री रामकृष्ण मंडल, श्री किशोर सिंह, मधेपुरा जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ नेता श्री मनीष सर्राफ, श्री नरेश पासवान, श्री युगल पटेल, डॉ. धर्मेन्द्र राम, श्रीमती ललिता देवी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मुकेश जैन, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्री आनंदी महतो, सहरसा जिला जदयू अध्यक्ष श्री चन्द्रदेव मुखिया, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के श्री अशोक चौधरी, श्री कैलाश साह, श्री अमित कुमार, श्री पवन अग्रवाल, श्री विष्णु अग्रवाल, श्री उमा मोदी, श्री चन्द्रभूषण झा, श्री विजयकांत, श्री कुणाल गौरव, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रो. मनोज भटनागर, डॉ. शिखा सिंह, श्री हरिमोहन विश्वास, श्री अशोक सिन्हा, श्री अभय कुमार मिश्र, श्री पप्पू जायसवाल, प्रो. रूपा कुमारी, श्री अविनाश खां सहित प्रदेश एवं प्रमंडल के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धनजी प्रसाद ने की, जबकि संचालन का दायित्व डॉ. अमरदीप ने निभाया। वहीं, कार्यक्रम का संयोजन श्री अशोक चौधरी एवं प्रो. मनोज भटनागर ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ