Ticker

6/recent/ticker-posts

दहेज लोभियों ने की नवविवाहिता की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सुपौल में एक नवविवाहित महिला की फंदे से झूलते हुई लाश बरामद हुई है परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज के कारण हत्या करने का आरोप लगाया है।
 दरअसल यह पूरा मामला सुपौल जिले के रतनपुरा थाना क्षेत्र के बहुअरवा गाँव का है जहाँ एक नवविवाहिता की फंदे से लटकती लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका की पहचान करजाईन निवासी महानंद मेहता की बेटी नीतू कुमारी के रूप में की गई है।  मौके पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर नवविवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि तीन महीने पहले बेटी नीतू कुमारी की शादी रतनपुरा थाना क्षेत्र के सागर मेहता के बेटे दीपक मेहता से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद नीतू को उसके ससुराल वाले बाइक के लिए टॉर्चर करने लगे। जिसके बाद उन लोगों की बाइक की डिमांड पूरी की गई। बताया की दस दिन पहले 25 हजार रुपए नकद डिमांड किया गया था जो दिया भी गया। फिर ससुराल ढाई लाख रुपया का डिमांड किया जाने लगा। जिसको लेकर नीतू के साथ उसके ससुराल वाले मारपीट भी करते थे। इस बीच आज नवविवाहिता नीतू की फंदे से झूलती लाश मिली है घटना के बाद घर के तमाम लोग फरार हो गए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ