मधेपुरा के आर आर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में आज लायंस क्लब के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान करीब एक दर्जन फलदार आम के पौधे लगाए गए पौधारोपण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर आरके पप्पू ने बताया कि लायंस क्लब विश्व के 256 देशों में संचालित हो रहा है लायंस क्लब के द्वारा वैश्विक आह्वान किया गया है कि एक साथ अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए इसी मुहिम के तहत आओ पेड़ लगाए के नारे के साथ एक सप्ताह तक पौधरोपण किया जाएगा।
बीते 4 दिनों से शहर के अलग-अलग जगहों पर पौधारोपण किया जा रहा है इसी कड़ी में आज आरआर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया है उन्होंने बताया कि जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग के कारण तरह-तरह के आपदाएं आ रही हैं इससे निजात पाने के लिए पर्यावरण का संरक्षण बेहद जरूरी है और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें पौधारोपण, वर्षा का जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त बिहार बनाना होगा इसके लिए लगातार लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। लायंस क्लब के चार्टर्ड अध्यक्ष डॉक्टर एसएन यादव ने कहा कि लॉयर्स तलाव मानव सेवा के लिए जानी जाती है जहां लोगों को लोगों की जरूरत होती है वहां लायंस क्लब सबसे पहले उपलब्ध रहती है लायंस क्लब के द्वारा इन दिनों पर्यावरण संरक्षण को लेकर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो काफी सराहनीय और कारगर भी है।
इस दौरान विद्यालय प्रबंध निदेशक राजेश कुमार राजू के द्वारा लायंस क्लब के सदस्यों को छात्रों के द्वारा बनाई गई बुद्ध की पेंटिंग भेंट की गई आरआर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार राजू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लायंस क्लब के द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है काबिले तारीफ है और आज विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ-साथ बच्चों को जागरूक किया गया ताकि पर्यावरण के प्रति बच्चों में जागरूकता आए और वह अपने घरों में अपने अभिभावकों के साथ जब भी मौका मिले तो कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं ।
इस दौरान डॉक्टर एसएन यादव, डॉ बीएन भारती, डॉ संजय कुमार,डॉ गोपाल,डॉ हिमांशु ,प्रीति यादव, अर्पणा कुमारी, बबलू कुमार, अशोक गुप्ता, मनीष सर्राफ,आलोक चौधरी, विकास सर्राफ, चंद्रशेखर कुमार, प्रो अरुण कुमार,वुशु संघ के सचिव विवेक कुमार, प्रबंधक राकेश कुमार,आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ