Ticker

6/recent/ticker-posts

बड़ी तेजी से मधेपुरा में मातृ शक्ति हो रही है मजबूत 2024 और 25 में सभी संगठनों के लिए पेश होगा नजीर-शिक्षा मंत्री

मधेपुरा जिला मुख्यालय के श्री कृष्ण गौशाला मंदिर परिसर में राजद महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्षा रागनी यादव के अध्यक्षता में संगठन की विस्तार और मजबूती को लेकर बैठक आयोजित की गई ।  बैठक में राजद के सदर विधायक सह बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो, चंद्रशेखर ने भी भाग लिया।
 इस दौरान महिला राजद कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री प्रो,चंद्रशेखर को अंग वस्त्र और फूल माला पहना कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री प्रो,चंद्रशेखर ने कहा कि बीते दो वर्षों में राजद काफी मजबूत हुई है खासकर राजद महिला प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्षा ऋतु जैसवाल के नेतृत्व में महिला विंग काफी मजबूत हुई है जो बिहार के सम्पूर्ण संगठनों के लिए एक नजीर पेश की है उन्होंने कहा कि कम समय में मधेपुरा में रागनी रानी यादव के अध्यक्षता में मातृ शक्ति काफी सजगता के साथ मजबूती से संगठन के प्रति कार्य कर रही है जो कबीले तारीफ है। जिस तरह से महिला संगठन काफी तेजी से मजबूत हो रही है निश्चित हीं आने वाले 2024 और 25 में इस देश से नाफरतवाद और सांप्रदायिक वाद ताकत को समाप्त कर सामाजिक न्याय और समाजवाद को स्थापित करने में यह नारी शक्ति अहम भूमिका निभाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ