Ticker

6/recent/ticker-posts

एक पखवाड़े से खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा के महेसुआ और मुरहो गाँव में बीते एक पखवाड़े से ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित है । बार-बार बिजली विभाग के अधिकारियों से आग्रह करने के बावजूद भी अब तक ट्रांसफार्मर का मरम्मत नहीं किया गया ट्रांसफार्मर की मरम्मत नहीं होने की वजह से ग्रामीणों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ रही है जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । इसी वजह से महेसुआ और मुरहो गांव से सेकड़ो की संख्या में आक्रोशित ग्रामीण जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा जहां मुख्य द्वार को जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगे इस दौरान आक्रोशित लोगों के द्वारा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि महेसुआ में बीते 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब है। मरमम्त के लिए बार बार विभाग को आग्रह किया गया किंतु कोई सुनवाई नही हुई है । वही मुरहो गाँव के लोगो ने बताया कि बीते एक सप्ताह से ट्रांफर्मर खराब होने की वजह से विद्युत आपूर्ति नही हो पा रही है सूचना देने के बाद भी बिजली बहाल नही किया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ