Ticker

6/recent/ticker-posts

कोचिंग संचालकों के साथ जिलाधिकारी 23 अगस्त को करेंगे बैठक,पुरैनी के 16 कोचिंग सेंटर को किया गया है चिन्हित

घनश्याम कुमार सहनी/पुरैनी,मधेपुरा
जिले में संचालित हो रहे कोचिंग संचालकों के साथ जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के द्वारा बैठक की जाएगी इसको लेकर पुरैनी में भी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड क्षेत्र में संचालित हो रहे कोचिंग संचालकों को नोटिस देकर जिला मुख्यालय के झल्लू बाबू सभागार में 23 अगस्त को आयोजित होने वाले बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शशिकांत कुमार अलबेला ने बताया कि प्रखंड में चल रहे हैं सभी कोचिंग संस्थान को चिन्हित कर सभी संचालक को जिला पदाधिकारी विजय कुमार मीणा की अध्यक्षता में 23 अगस्त बुधवार को दिन के 11 झल्लू बाबू सभागार में कोचिंग संस्थाओ की गतिविधियों पर विचार विमर्श हेतु एक बैठक रखा गया है इसमें पुरैनी में 16 ऐसे कोचिंग संस्थान है जिन्हें चिन्हित कर उन्हें बैठक में हर हाल में उपस्थित होने के लिए सूचना दी गई है । गौरतलब हो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा निर्देशित की गई नोटिस में पुरानी के गुडलक  शिक्षण संस्थान, गुरु गोविंद पब्लिक स्कूल, कृष्णा चिल्ड्रन अकादमी, आम्रवाटिका इंस्टिट्यूट, लक्ष्य कोचिंग सेंटर, मां सरस्वती कोचिंग सेंटर, ज्ञान कुंज कोचिंग संस्थान, एस.के टीचिंग सेंटर, टैलेंट कोचिंग संस्थान, एपेक्स कोचिंग संस्थान, स्टार कोचिंग सेंटर, नील कमल कोचिंग सेंटर, साइंस केरियर कोचिंग, दी पेनेसिया कोचिंग संस्थान, वैदिक अकादमी करामा, शिक्षा दीक्षा कोचिंग स्थान शामिल है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ