Ticker

6/recent/ticker-posts

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड को लेकर पत्रकार और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से निकाला प्रतिरोध मार्च

मुरलीगंज,मधेपुरा 
अररिया के रानीगंज में हुए पत्रकार विमल यादव हत्याकांड के विरोध में मधेपुरा जिला के मुरलीगंज स्थित पत्रकार और स्थानीय नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर निकाला प्रतिरोध मार्च । दरअसल अररिया के रानीगंज में एक हिंदी दैनिक अखबार के पत्रकार विमल यादव की अपराधियों ने बीते दिनों घर में घुस कर हत्या कर दी थी.पत्रकार विमल यादव की हत्या मामले को लेकर हर जगहों पर खासकर पत्रकारों के बीच दहशत का माहोल उत्पन्न है। वहीं इस मामले को लेकर जगह जगह प्रतिरोध मार्च किया जा रहा है इसी कड़ी में मुरलीगंज के सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर स्थित पत्रकार और स्थानीय नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर पत्रकार विमल यादव के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पत्रकार और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिरोध मार्च निकाल कर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की ।वहीं इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्षा सर्जना सिद्धि ने सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग की । मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष आनंद कुमार उर्फ श्याम ठाकुर भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर पूरी तरह विफल है चारो तरफ हत्याएं हो रही है अब सूबे में पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है उन्होंने सरकार से पत्रकार की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग रखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ