बिहार में शराबबंदी है इसके बावजूद भी तस्करी का खेल काफी जोर-जोर से चल रहा है, पुलिस भी तस्करों पर नकेल कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है पुलिस और तस्करों के बीच चल रही लुकाछिपी की खेल के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे या फिर आप दंग रह जाएंगे,दरअशल पुलिस से बचकर शराब से लदी एक पिकअप के साथ तस्कर भाग रहा था लेकिन इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ की पूरी पिकअप वैन पर लदी शराब को ग्रामीणों ने लूट लिया अब इस शराब लूट कांड का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कीजिए
वाइरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह से मौके पर मौजूद लोग पिकअप पर लदे शराब लूटने में मसगुल है जिसे जो मिल रहा है सब लूटने में लगे हुए हैं कोई पेटी लूट ले जा रहा है तो कोई पोवा, कोई आधा तो कोई कार्टून,जिसको जो मिला सब लूट ले जा रहा है लेकिन लूट सब रहा है। दरअसल यह पूरा मामला सुपौल से सामने आया है इस वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि मधुबनी जिले के नरहैया ओपी पुलिस ने एक पिकअप से शराब ले जा रहे तस्करों को खदेङा शराब तस्करों ने शराब की खेप को लेकर सुपौल जिले के नदी थाना इलाके में प्रवेश कर गया इस दौरान बेलही गांव में अनियंत्रित होकर पिकअप बड़े नाले के समीप बने गड्ढे में फस गई इसके बाद शराब तस्करों ने पिकअप को छोड़कर वहां से फरार हो गया ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई और पिकअप की तलाशी ली गई तो पिकअप में शराब लदा पाया गया विदेशी शराब की इतनी बड़ी खेप देखकर ग्रामीणों ने आव देखा न ताव जिसको जो मिला सबने शराब को लूट लिया बताया गया कि इस घटना की सूचना नदी थाना को स्थानीय लोगों के द्वारा दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस लेकिन तब तक शराब से लदी पिकअप वैन पूरी तरह से ग्रामीणों के हाथों लुट चुका था अप पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और लूटी गई शराब को भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ