Our बिहार News मधेपुरा
राष्ट्रीय जनता दल मधेपुरा के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए मुरलीगंज से कई बार प्रखंड अध्यक्ष रह चुके राजद नेता रुद्र नारायण यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्ष जयकांत यादव के द्वारा मनोनयन पत्र देकर उन्हें जिला उपाध्यक्ष के लिए मनोनीत किया गया है इस दौरान जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में राजद के मजबूत सिपाही रूद्र नारायण यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है । हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन को और भी मजबूती प्रदान होगा। वही नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष रुद्र नारायण यादव ने पार्टी के आलाकमान सहित जिला अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है इसके लिए संगठन का सदा आभारी रहूंगा मैं अपने जिम्मेदारी का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा और लालू प्रसाद यादव के विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचा कर हम सबों के नेता तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने का प्रयास करूंगा। गौरतलब हो कि हाल ही में राजद नेता रूपनारायण यादव को मॉर्निंग वॉक के दौरान बेखौफ अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई थी जिसके बाद वह जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में इलाज रखें स्वस्थ होकर लौटते ही उन्हें राजद की ओर से यह तोहफा दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ