बिहार के अररिया में अहले सुबह बेखोफ अपराधियों ने एक पत्रकार को गोलियों से छलनी कर दिया,घटना में पत्रकार की मौके पर ही मौत हो गयी । दरअशल अररिया जिले के रानीगंज के दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार यादव की आज सुबह बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।बदमाशों ने सुबह सुबह उनके घर का दरवाजा खटखटाया और आवाज देकर बाहर बुलाया और ज्यों ही वह घर का दरवाजा खोला बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।घटना रानीगंज थाना क्षेत्र बेलसरा के हीरो शोरूम के पीछे स्थित पत्रकार के घर का है।बताया गया है कि दो साल पहले इनके भाई तत्कालीन सरपंच की भी बदमाशों ने इसी तरह हत्या कर दी थी।जिसमे वह मुख्य गवाह था और ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मुख्य गवाह होने के कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी है। क्योंकि बदमाशों के द्वारा कई बार गवाही नहीं देने से रोका गया था,बावजूद इसके कोर्ट में चल रहे ट्रायल के दौरान इन्होने अपने भाई के हत्यारे के खिलाफ गवाही दी थी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया सूचना पाते हैं तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामी के बाद पोस्टमार्टम के लिए समय अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन में जुट गई है ।
0 टिप्पणियाँ