जिले के घैलाढ प्रखंड में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष निशांत यादव के नेतृत्व में मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक सलाहकार समिति के चेयरमैन विवेक देवराय द्वारा भारत के संविधान को बदलने वाले लेख पर घैलाढ़ बाजार के मुख्य सड़क पर विरोध मार्च निकाला ।विरोध मार्च प्रदर्शन में बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता, छात्र और छात्राएं शामिल थे ।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निशांत यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार समिति के चेयरमैन विवेक देवराय द्वारा भारत के संविधान को बदलने की बात कहा जाना कोई नई बात नहीं है। समय - समय पर भाजपा और आरएसएस के नेता इस तरह की बयानी करते रहते है । पूर्व में भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री अनंत हेंगरे ने देश के संविधान को बदलने की बात कही थी,यह भाजपा और आरएसएस का एजेंडा है । क्योंकि भारत का संविधान ही भाजपा और आरएसएस के सांप्रदायिक राजनीति,पूंजीवादी व्यवस्था और मनुवादी एजेंडे के लिय अवरोधक है । उन्होंने कहा की आज देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और शोषण से परेशान है । देश में सांप्रदायिक ताकतें देश की एकता और अखंडता पर लगातार हमले कर रही है । मणिपुर महीनों से जल रहा है लेकिन मोदी सरकार कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है । देश के संविधान पर हमला को किसी भी सर्त पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से एनएसयूआई छात्रनेता अमित आनंद, अमरेश कुमार, अमित बाबा, गुड़िया कुमारी, सुलेखा कुमारी, रोजी कुमारी, पूजा, आरती, रंजू, प्रिया, आरती, ज्योति, रिमझिम, आशा, प्रतिभा, अर्चना, पिंकी, घनश्याम कुमार, रौशन कुमार, दिलखुश कुमार, बिंदर , मनीष कुमार, राजीव कुमार, अमरजीत , अमित पोलु, सुनील , अमित पांडिया, हरेराम, छोटू, नीतीश, सोनू कुमार, ओमप्रकाश कुमार समेत दर्जनों एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ