पटना,बिहार
राष्ट्रीय जनता दल की महिला प्रकोष्ठ की मधेपुरा जिला अध्यक्ष रागिनी रानी यादव ने आज पार्टी कार्यालय पटना में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल से मुलाकात की है घंटा हुई मुलाकात में मधेपुरा जिला सहित कोशिश सीमांचल में संगठन की मजबूती और बिस्तर पर चर्चा की गई है। मामले की जानकारी देते हुए मधेपुरा जिला अध्यक्ष रागिनी रानी यादव ने बताया कि मधेपुरा सहित कोशिश सीमांचल में बड़ी तेजी से महिला प्रकोष्ठ के संगठन का विस्तार किया जा रहा है और घर-घर से महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है और लालू प्रसाद यादव के विचारधाराओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
आज पटना में द्वि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद प्रसाद सिंह और रितु जायसवाल जी से मुलाकात कर संगठन को कैसे मजबूत और धारदार बनाया जाएगा इस पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा कई अहम दिशा निर्देश दिए गए हैं, जिस पर अमल कर संगठन को और भी मजबूत और धारदार बनाया जाएगा। वर्तमान समय में देश में तानाशाही की सरकार चल रही है जो महिला विरोधी है महिलाओं के आत्म सम्मान के लिए राष्ट्रीय जनता दल की महिला सिपाही लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा ।
0 टिप्पणियाँ