मधेपुरा में पति-पत्नी के बीच के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने का मामला सामने आया है, जहां पुरैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरैल, वार्ड नंबर 6 में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे बुरी जख्मी कर दिया, वही जख्मी महिला मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बताया जा रहा है कि डुमरैल निवासी गुलाय ऋषिदेव शराब पीकर अक्सर अपनी पत्नी दुखनी देवी के साथ मारपीट किया करता था। परिजनों ने बताया कि कल शाम से ही गुलाय ऋषिदेव शराब के नशे में धुत होकर हाथ में चाकू लेकर घूम रहा था। वही देर शाम अचानक से घर में कम कर रही दुखनी देवी के साथ गाली गलौज करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला के शरीर पर चाकू के कई गहरे निशान हैं। घटना को अंजाम देने के बाद शराबी पति वहां से फरार हो गया। आनन फ़ानन में परिजनों ने जख्मी महिला को जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा में भर्ती करवाया जहां जख्मी महिला का इलाज करें चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई है। इधर घटना को लेकर पुरैनी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पति पत्नी के बीच मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जख्मी महिला को ईलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा भेज दिया है। हालांकि पीड़ित की तरफ से अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, आवेदन मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ