मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत नेहरू युवा केन्द्र मधेपुरा की ओर से शंकरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों के मुख्य मार्ग, मोहल्लों में घर-घर जाकर कलश में मिट्टी इकट्ठा किया। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों ने इसके उद्देश्य के बारे में लोगों को जानकारी दी।
एनवाईवी मनीष ने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए बहुत से लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनकी शहादत की वजह से आज हम सब आजाद भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करना है।
इनके संघर्ष व त्याग की बदौलत ही आज हमें आजादी मिली है। इन्हीं की याद में दिल्ली में अमृत वाटिका बनाई जा रही है। इसी के लिए कलश में मिट्टी जमा की जा रही है। इस दौरान भगत सिंह युवा क्लब के अध्यक्ष दिव्यांशु कुमार, कमलेश्वरी यादव, दिलराज कुमार, मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ