हरिओम चौबे,सासाराम
रोहतास जिले के तिलौथू वन परिसर क्षेत्र में जंगली जानवर के शिकार करने के मामले में दो आरोपी को रोहतास जिला वन विभाग ने गिरफ्तार किया है। वन परिसर पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की वन परिसर में इन दिनों शिकारी जंगली जानवर का शिकार कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा वन क्षेत्र पदाधिकारी, डिहरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। वन विभाग के टीम के द्वारा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर छापेमारी की गई, जिसमें जंगली सुअर के मांस का अवशेष, काटे गये स्थल से बरामद किया गया एवं संदिग्ध स्थल पर छापेमारी कर घटना में सम्मिलित सुदामा सिंह और धीरज पासवान को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के क्रम में रघुनाथ पासवान के घर से 02 साम्बर का सींग भी बरामद किया गया है। वन प्रमंडल या पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्याय विरासत में जेल भेज दिया जाएगा ।
0 टिप्पणियाँ