मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत में ईपीएफ की मांग को लेकर बीते 5 दिनों से जारी सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए सफाई कर्मियों ने बताया कि उन लोगों का ईपीएफ जमा नहीं हो रहा था लेकिन ईपीएफ का पैसा कंपनी के द्वारा काटा जा रहा था इसी मांग को लेकर हम लोगों के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई थी लेकिन पांचवें दिन कंपनी और विभाग के द्वारा 15 दिन का समय मांगा गया है और हम लोगों की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है अगर 15 दिनों में हम लोगों के मांग को पूरा नहीं किया जाता है तो हम लोग पुनः अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे और जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी करने को बाध्य हो जाएंगे । गौरतलब हो कि बीते 5 दिनों से मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से जगह-जगह कचरा का अंबार लग गया था आश्वासन के बाद हड़ताल के 5 दिनों के बाद आज सुबह से सफाई कर्मी अपने-अपने काम पर लौट गए हैं और नगर की साफ सफाई में जुट गए हैं ।
0 टिप्पणियाँ