Ticker

6/recent/ticker-posts

रूपेश कुमार गुलटेन को बनाया गया युवा जदयू का प्रदेश महासचिव,समर्थकों ने दी बधाई

रविकांत कुमार/मधेपुरा
युवा जनता दल यूनाइटेड के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया है किए गए संगठन विस्तार की सूची भी जारी की गई है जारी की गई सूची के अनुसार पूर्व युवा जदयू जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार गुलटेन को युवा जदयू का प्रदेश महासचिव बनाया गया रूपेश कुमार गुलटेन को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ता व समर्थकों ने बधाई दी है तो वहीं इस मामले में रूपेश कुमार गुलटेन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करने का अवसर प्राप्त हुआ है यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पार्टी के द्वारा जो मुझ पर विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है मैं ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करुंगा,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर संगठन को और भी मजबूत करूंगा। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ अपने कार्यकर्ता व समर्थकों का भी आभार जताया है उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के सहयोग से ही संगठन के लिए कुछ कर पा रहा हूं इसलिए उनका भी विशेष आभार है और उनके सहयोग से आगे भी संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयास जारी रहेगा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ