Ticker

6/recent/ticker-posts

दो देसी लोडेड कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और तीन बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

सहरसा जिला के सौर बाजार थाना क्षेत्र के पतरघट ओपी अंतर्गत विभिन्न जगह से गुप्त सूचना के आधार पर गश्ती के दौरान मानिकपुर पैक्स गोदाम के समीप एक बाइक पर दो युवक को गिरफ्तार किया गया। वहीं उनके पास से एक देशी लोड कट्टा, एक जिंदा कारतूस कमर से बरामद किया गया। वहीं उनके साथ हीरो स्प्लेंडर प्लस एक बाइक भी जिसका नंबर BR 43V1250 है। पकड़े गए युवक में से क्रांति यादव पिता सुरेश यादव साकिन चंदौर पूर्वी, थाना सौर बाजार जिला सहरसा है। वहीं पर दूसरा व्यक्ति राकेश कुमार पिता अशोक यादव, साकिन अर्राहा वार्ड-08 थाना सौर बाजार जिला सहरसा। वहीं गुरुवार की रात्रि गस्ती के दौरान राहुल कुमार, पिता बिजेंदर महतो वो नीतीश कुमार पिता सत्यनारायण यादव दोनों का  साकिन मरणमा बताया गया। इन दोनों युवक के साथ से एक देसी लोडेड कट्टा एक जिंदा कारतूस के साथ रात्रि के 9 बजे कमलजरी मोड़ के पास से गिरफ्तारी की गई। वहीं विभिन्न मामलों में पुलिस के द्वारा दो वारंटी और एक खस्सी चोर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। ओपी अध्यक्ष ज्ञानानंद अमरेंद्र ने बताया कि रात्रि गस्ती में पुलिस बल के द्वारा विभिन्न जगहों से चार अपराधी युवक एवं वारंटी तथा एक खशी चोरी के मामला में  गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे सहरसा भेजा गया। जिससे पुअनी पंकज कुमार यादव, पुअनी वरुण कुमार शर्मा के द्वारा शुक्रवार के सुबह 8: 30 बजे गिरफ्तार किया गया। हालांकि बीते छः दिनों पूर्व एक फाइनेंस कंपनी कर्मी के साथ 27 लाख की लूट के मामले में पुलिस का हाथ अभी तक खाली जा रहा है। मामले का नहीं हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ