Ticker

6/recent/ticker-posts

यह युवक लापता हो गया है,ढूढने में मदद कीजिए

मधेपुरा सदर प्रखंड के पररिया गोढेला निवासी ललन यादव के पुत्र सौरव कुमार लापता हो गया है । पीड़ित पिता ललन यादव ने बताया कि सौरव चांदनी चौक गया था लेकिन वहाँ से शाम तक लौटकर नही आया जिसके बाद काफी खोज तलाश की गई अपने रिश्तेदारों के यहां भी खूब ढूंढा गया लेकिन कहीं भी उनका कोई अता-पता नहीं चल पाया है इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय थाना को भी दी गई है। अगर किसी बंधु को इस बालक की सूचना मिले या कही दिखाई दे तो तुरंत इस मोबाइल 8873433931 नम्बर पर जरूर सूचित करे। पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है एक तरफ जहां परिजनों ने पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है तो दूसरी ओर आवर बिहार न्यूज़ आप तमाम पाठकों से आग्रह करता है कि इस बालक को तलाशने में परिजनों की मदद करें और जहां कहीं भी यह बालक दिखे तो तुरंत दिए गए नंबर पर सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ