Ticker

6/recent/ticker-posts

कलहुआ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेला का हुआ आयोजन,जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने किया उद्घाटन

मधेपुरा जिले के शंकरपुर प्रखंड के कलहुआ गांव में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मेला का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन मधेपुरा के पूर्व सांसद शाह जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के द्वारा किया गया इस दौरान आयोजक कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पप्पू यादव को बाघ व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तो वहीं मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मेल से आपसी भाईचारे का मेल बढ़ता है श्री कृष्ण जन्माष्टमी अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है और अपील करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रखें समाज और देश कैसे तरक्की करेंगा इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मौके पर  राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार , जयप्रकाश यादव,अशोक यादव ,दीपनारायण यादव,अनिल कुमार,धीरेंद्र यादव,मिथलेश कुमार,अजय कुमार ,संजीव यादव,मिथुन यादव किंग, अरुण यादव मुखिया,रोशन कुमार बीरबल यादव,बबलू यादव ,संजीव कुमार ,सुनील कुमार,मुकेश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ