Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस दबिस के कारण अर्जुन त्रृषिदेव हत्याकांड का मुख्य आरोपी व शूटर ने न्यायालय मे किया आत्म सर्मपण

मुरलीगंज, मधेपुरा
अर्जुन त्रृषिदेव हत्या कांड का मुख्य आरोपी शुक्रवार को न्यायालय मे आत्म सर्मपण किया है। वही एसपी राजेश कुमार ने शनिवार को प्रेस विज्ञपति जारी कर बताया है कि मुरलीगंज थाना कांड संख्या 366/ 23 के मुख्य आरोपी व शूटर भर्राही ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत कौशलपुर, वार्ड नंबर- 8 निवासी राजकुमार यादव का पुत्र पांडव यादव दिनांक 08/9/23 को पुलिस दविश के कारण माननीय न्यायालय मधेपुरा में आत्म समर्पण कर दिए हैं। बता दे कि थाना क्षेत्र अंतर्गत जीतापुर पंचायत के चामगढ नहर टोला वार्ड नंबर 7 में रविवार की रात्रि कुछ अपराधीयो ने एक महादलित युवक अर्जुन ऋषिदेव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर जबरन शव का अंतिम संस्कार करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन परिजन सहित स्थानीय लोगों का आक्रोश पुलिस के प्रति कम नहीं हो रहा था मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और जबरन लाश जलाने के मामले में पुलिस पर कार्रवाई की मांग उठाई जा रही थी हालांकि इसके बाद मधेपुरा एसपी राजेश कुमार के द्वारा कार्रवाई करते हुए मामले में दो पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार वर्मा और प्रेमचंद पासवान को निलंबित कर थाना अध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है बरहाल मुख्य आरोपी के कोर्ट में सरेंडर करने से मुरलीगंज पुलिस ने थोड़ी सी राहत की सांस ली है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ