मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सहित अन्य सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर मधेपुरा की समाजसेवी का कुमारी विनीता भारती ने मांग पत्र सौपकर मांग की है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ• प्रो• भूपेंद्र प्रसाद से मिलकर मेडिकल कॉलेज में न्यूरोलोजिस्ट एवं रेडिओलोजीस्ट की व्यवस्था कर वर्षों से बंद पड़े अल्ट्रासाउंड को चालू करने की मांग उठाई है उन्होंने कहा कि 800 करोड़ की लागत से बनाए गए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज में कोसी इलाके के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो ऐसी कल्पना की गई थी सरकार के द्वारा भी लगातार लोगों को कैसे बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो इस पर ध्यान दिया जा रहा है लेकिन दुख की बात है कि बीते कई वर्षों से मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं है जिससे यहां के मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है आज हमने इस मामले को लेकर मांग पत्र सौंप कर अभिलंब अल्ट्रासाउंड चालू करने की मांग की है।
0 टिप्पणियाँ