Ticker

6/recent/ticker-posts

घूसखोर दरोगा को घूस लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

बिहार के बांका में एक घूसखोरी दरोगा को निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ दबोच लिया यह पूरा मामला जिले के चान्दन थाना है जहाँ तैनात ASI मनोज पासवान को निगरानी विभाग की टीम ने 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ  गिरफ्तार किया है। निगरानी विभाग के इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया कि चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान किसी केस में मदद पहुंचाने के लिए घूस मांग रहे थे।इसकी शिकायत फरियादियों ने निगरानी विभाग से किया था। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने इस मामले को जांच में सही पाया। निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूस लेते हुए चान्दन थाना के एएसआई मनोज पासवान को रंगेहाथ दबोच लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ