Ticker

6/recent/ticker-posts

लोजपा रामविलास के सुप्रीमो चिराग पासवान का मनाया गया जन्मदिन

मधेपुरा, बिहार
लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, पार्टी कार्यालय मधेपुरा में जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया इस दौरान जिला अध्यक्ष सहित मुख्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान को जन्मदिन की बधाई दी। मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश पासवान ने कहा कि हमारे पार्टी के सुप्रीमो काफी लोकप्रिय नेता आदरणीय चिराग पासवान जी का आज जन्मदिन है और हम लोगों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया है साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें हमेशा सफलता प्राप्त हो बिहार के बदलाव में उनका अहम योगदान हो ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ