मधेपुरा जिले के मुरलीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 स्थित एक पान दुकान में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है इस घटना में चोरों ने दुकान में घुसकर गले में रखें रुपए लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित पान दुकानदार मिंटू कुमार ने बताया कि बीती रात को उनके दुकान में कुछ चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । हालांकि इस घटना में कर के द्वारा रुपए के अलावा अन्य कोई भी सामान की चोरी नहीं की है उन्होंने बताया कि 14000 रुपया गला में नगद था तो वही तीन चार हजार का चिल्लर था,जिसे गल्ला सहित कर लेकर फरार हो गया है। वही इस मामले में पीड़ित दुकानदार मिंटू कुमार ने मुरलीगंज थाने में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है ।
0 टिप्पणियाँ