मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड में कार्यरत पत्रकार संघ के पुनर्गठन के लिए कलाभवन परिसर में न्यू वर्तमान अध्यक्ष शुभकरण कुमार के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से मुकेश कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है तो वहीं बंटी कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया इसके साथ ही सर्वसम्मति से दोबारा सचिव पद के लिए चंचल यदुवंशी तो कोषअध्यक्ष के लिए संजीव कुमार को पुनः मनोनीत किया गया।
मामले की जानकारी देते हुए संघ के सक्रिय सदस्य मिथिलेश कुमार ने बताया कि संघ के पुरानी कमेटी को भंग कर नए सिरे से कमेटी का गठन किया गया है जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चयन किया गया है हमें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा विश्वास है कि नव मनोनीत पदाधिकारी के द्वारा पत्रकार और पत्रकारों की समस्याओं का भरपूर निदान किया जाएगा । वही नव मनोनीत अध्यक्ष मुकेश कुमार वह उपाध्यक्ष बंटी कुमार ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ संगठन ने हमें यह जिम्मेदारी दी है हम लोग अपने जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करुंगा और पत्रकार हित के लिए हमेशा संघर्षरत रहूंगा । पत्रकार संघ के पुनर्गठन होने पर शहर वासियों ने नव मनोनीत सभी पदाधिकारी को बधाई दी है।
0 टिप्पणियाँ