Ticker

6/recent/ticker-posts

ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को बदमाशों ने मारी गोली

मधेपुरा,बिहार
मधेपुरा के सकरपुरा में हुए ट्रिपल मर्डर का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि एक बार फिर अपराधियों ने मुरलीगंज में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार को गोली मारकर मधेपुरा पुलिस को खुली चुनोती दे दी है। दरअसल यह पूरा मामला मंगलवार की देर रात का है जब मुरलीगंज थाना में तैनात चौकीदार जुबेर खान की ड्यूटी बेंगा पुल के समीप हाट बाजार पर लगाई गई थी,रात के करीब तीन बजे के आस-पास बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर चौकीदार की बाइक लूटने का प्रयास किया,लूट का विरोध कर रहे चौकीदार को अपराधियों ने गोली मार दी और बाइक लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंचे अन्य चौकीदार ने उन्हें मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां मौके पर मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया। घायल चौकीदार जुबेर खान के पैर में गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर हैं,फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद अन्य चौकीदारों में अपने पदाधिकारी के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला चौकीदारों ने कहा कि जिस तरह से चौकीदार को गोली मारी गई और वह घायल हुआ लेकिन सुबह 8:00 बजे तक कोई भी पदाधिकारी शुद्ध लेने तक नहीं पहुंचे, यहां तक की मुरलीगंज थाना में ओडी ड्यूटी पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी भी घायल चौकीदार को देखने तक नही गए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ