Ticker

6/recent/ticker-posts

दीनापट्टी सखुआ की नव निर्वाचित मुखिया रूपा देवी ने ली पद और गोपनीयता की सपथ

मधेपुरा, बिहार 
मधेपुरा जिले में मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत दीनापट्टी सखुआ पंचायत की नव निर्वाचित मुखिया रूपा देवी ने आज प्रखंड कार्यालय में पद और गोपनीयता की शपथ ली है। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी आशा कुमारी के द्वारा उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान मुखिया रूपा देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत की महान जनता ने मुझ पर भरोसा कर जो जिम्मेदारी सौपी है मैं अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगी। 
उन्होंने कहा कि मेरे पति दिवंगत पूर्व मुखिया दिलीप कुमार के द्वारा किए जा रहे कार्य और उनके द्वारा पंचायत के लिए देखे गए सपनों को साकार करने का हमेशा प्रयास करूंगी। इस दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यकर्ता व समर्थकों में काफी हर्ष देखने को मिल रहा था पद और गोपनीयता की शपथ लेकर बाहर निकले मुखिया रूपा देवी को कार्यकर्ता और समर्थकों ने खूब बधाई दी। गौरतलब हो कि नवनिर्वाचित मुखिया रूपा देवी के पति पूर्व मुखिया दिलीप कुमार की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद पंचायत में उपचुनाव कराया गया जिसमें रूपा देवी मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई आज प्रखंड कार्यालय परिसर में उन्हें मुखिया पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ