मधेपुरा जिले के मुरलीगंज का लाल सिद्धार्थ वर्मा ने कमाल कर दिया उन्होंने कला संस्कृति एवं युवा विभाग के खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली बालक कराटे प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीतकर अपने माता-पिता, मुरलीगंज सहर वासियों सहित जिले का मान बढ़ाया है। सिद्धार्थ वर्मा को मिली इस सफलता से उनके माता-पिता उनके विद्यालय सहित शहर वासियों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। सिद्धार्थ वर्मा मधेपुरा जिले के मुरलीगंज स्थित बीआर आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का छात्र है।
विद्यालय के निदेशक डॉ मानव कुमार भारती ने बताया कि सिद्धार्थ वर्मा पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के खेलों में भी काफी रुचि रखते थे उन्हीं के रुचि को देखते हुए हम लोगों ने कराटे खेलने के लिए प्रेरित किया जिसके बाद उन्होंने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है और उनके मेहनत और लगन का ही नतीजा है कि आज उन्होंने राज्य स्तरीय स्कूली कराटे चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। उनके सफलता से हम हम सभी शिक्षकों छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह है। काफी अच्छा लगता है जब कोई बच्चा विद्यालय से निकलकर अन्य जगहों पर अपना परचम लहरा कर अपने विद्यालय के साथ अपने माता-पिता और समाज का नाम रोशन करता है। हम सभी विद्यालय परिवार की ओर से सिद्धार्थ वर्मा को उनके उज्जवल सफलता की शुभकामनाएं देते हैं । वही सिद्धार्थ के पिता राकेश वर्मा ने बताया कि सिद्धार्थ हमेशा से पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी काफी रुचि रखता था हम लोगों ने उनके मेहनत और इच्छा को देखते हुए वैसा माहौल दिया जैसा सिद्धार्थ चाहता था सिद्धार्थ के सफलता से शहर वीडियो में भी काफी उत्साह है लगातार उनके लिए बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ