Ticker

6/recent/ticker-posts

अग्नि पीड़ितों को युवा क्रांति फाउंडेशन ने दी तत्काल राहत सामग्री,हर संभव मदद का दिया आस्वासन

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड नंबर आठ में बीते दिनों शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी भीषण आग में तबाह हुए दर्जनों परिवार के लिए युवा क्रांति फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ। युवा क्रांति फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल उर्फ बोआ यादव ने अपने सहयोगियों के साथ राहत सामग्री लेकर अग्नि पीड़ितों से मिलने पहुंचे जहां उन्होंने तत्काल खाना पकाने के बर्तन खाद्यान्न सामग्री कपड़ा आदि देकर मदद किया है,साथ ही उन्हें हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। मामले की जानकारी देते हुए फाउंडेशन के अध्यक्ष श्वेत कमल ने बताया कि जैसे ही मुझे सूचना मिली की शार्ट सर्किट से आग लगने की वजह से दर्जनों परिवार का आशियाना ऊजर गया है सब कुछ जलकर राख हो गया है। हमने तुरंत अपने साथियों से बातचीत की और उसके बाद तत्काल  राहत सामग्री लेकर पहुंचे हैं अग्नि प्रीत का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया लाखों की क्षती हुई है हमने तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन और अंचलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करते हुए अभिलंब पीड़ितों को मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ