जिले के मुरलीगंज गोलबाजार स्थित गौतम शारदा पुस्तकालय परिसर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा का अनावरण किया गया, इस दौरान मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे ।उपस्थित लोगों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्या अर्पण कर उन्हें नमन किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज जयसवाल ने बताया कि शहर में पहले सिनेमा चौक पर नेता जी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा हुआ करती थी लेकिन वो क्षतिग्रस्त हो जाने के बाद सहर में कही भी उनकी प्रतिमा नही थी जिसकी कमी हमेसा खल रही थी। इसलिए हम लोगों ने एक छोटी सी पहल की और गौतम शारदा पुस्तकालय के परिसर में ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित की गई जिसका आज अनावरण किया गया।
इस दौरान चेम्बर्स ऑफ कोमर्स अध्यक्ष ब्रह्मानंद जयसवाल,उपाध्यक्ष बाबा दिनेश मिश्रा,सचिव विनोद वफना,संयुक्त सचिव सूरज पंसारी,भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज जयसवाल,पूर्व पार्षद रामजी साह,रविन्द्र साहा,मुन्ना चौधरी,कन्हैया जयसवाल,रविन्द्र भगत,राजीव जयसवाल,विनय चौधरी,शिवा भगत सहित अन्य लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ