मधेपुरा, बिहार
पुलिस अगर चाह ले तो अपराधी को पाताल से भी ढूंढ कर ला सकता है इस कहावत को एक बार फिर से मधेपुरा पुलिस ने चरितार्थ करके दिखाया है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महज 12 घंटे में अपहरण हुए छात्र को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्र की सकुशल बरामदगी की पुष्टि मधेपुरा एसपी राजेश कुमार के द्वारा की गई है।
गौरतलब हो कि शुक्रवार को अहले सुबह जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर निवासी विष्णु देव दास के करीब 14 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार अपने साथियों के साथ रोजाना की तरह कोचिंग पढ़ने जा रहा था इसी दौरान रास्ते में उनका अपहरण हो गया जिसकी सूचना उनके चचेरे भाई ने मुरलीगंज थाना में लिखित आवेदन देकर दिया था जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी । अपहरण कर्ताओं के द्वारा परिजनों से पहले फोन पर 50 लाख की फिरौती मांगी बाद में 30 लख रुपए का डिमांड किया गया यह सब सिलसिला चल ही रहा था कि मधेपुरा पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर अपहृत छात्रा को सब कुशल बरामद कर लिया है।
0 टिप्पणियाँ