Ticker

6/recent/ticker-posts

पेटीएम के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रोहतास पुलिस ने पेटीएम के जरिये धोखाधड़ी करने वाले दो साइबर अपराधकर्मियों को सासाराम और बघैला से गिरफ्तार कर है।
गिरफ्तार साइबर अपराधकर्मी पवन कुमार रोहतास जिले के बघैला थाना अंतर्गत चनकी गाँव का रहने वाला है वही दूसरा अपराधकर्मी राहुल कुमार नोखा थानाक्षेत्र के दुमरा गाँव का रहने वाला है। इस मामले की जानकारी देने के लिए डेहरी स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई । प्रेसवार्ता में रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि काराकाट थाने में एक दुकानदार के पेटीएम से 48 हज़ार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया था। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना में शामिल अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए काराकाट थानाध्यक्ष एवं रोहतास साइबर थाने की पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित विशेष टीम के द्वारा अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में गठित विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली कि घटना में संलिप्त एक अपराधकर्मी बघैला थानाक्षेत्र के चनकी गाँव में एवं दूसरा अपराधकर्मी सासाराम नगर थानाक्षेत्र के गौरक्षणी में छिपा हुआ है सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों साइबर अपराधकर्मियों को रोहतास पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधकर्मियों ने उक्त कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की एवं धोखाधड़ी से खरीदे गये एक फ्रिज, एक कूलर, दो पंखा एवं दो मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है। बताया गया कि ये लोग पे.टी.एम.कंपनी के एजेंट बनकर हर दुकानदारों का पेटीएम इंस्टॉल करते थे। और इंस्टॉल किए गए पेटीएम का साइक्लोन कर अपने अन्य साथियों को भेज कर दुकान से सामान की खरीदारी करते थे।एवं खरीदे गए सामान की राशि का भुगतान ऑनलाइन के माध्यम से करा कर भुगतान किये गये रुपए को धोखाधड़ी से अपने साथियों के पास राशि को रिफंड करवा लेते थे। जिससे कि दुकानदार को भेजी गई पूरी राशि वापस भुगतान करने वाले व्यक्ति के पास ही रिफंड हो जाती थी। वही रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधकर्मियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और न्यायालय से इनकी रिमांड की मांग की जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ