भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संगठन का विस्तार किया गया इस दौरान प्रदेश स्तरीय संगठन को विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची सार्वजनिक की गई है जारी की गई है।सूची के अनुसार मधेपुरा से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार को प्रदेश मंत्री के लिए नियुक्त किया गया है स्वदेश कुमार को प्रदेश मंत्री बनाए जाने से जिले में भाजपा कार्यकर्ता व उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है तो वही कार्यकर्ता व समर्थकों ने उन्हें बधाई दी है।
प्रदेश मंत्री के लिए उनके नाम पर मुहर लगते ही कार्यकर्ता व समर्थकों के द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप इंस्टाग्राम के जरिया उनका फोटो और संगठन की ओर से जारी की गई पदाधिकारियों की सूची को शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं वही इस मामले में नवनियुक्त प्रदेश मंत्री स्वदेश कुमार ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, मैं इसके लिए पार्टी के आला कमान का हृदय से आभारी हूं साथ ही मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा। गौरतलब हो कि स्वदेश कुमार भाजपा के दो बार जिला अध्यक्ष रहे हैं। स्वदेश कुमार जिले में पार्टी की विचारधारा को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
0 टिप्पणियाँ