Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब के द्वारा किरण पब्लिक स्कूल पीपरपत्ता में किया गया पौधारोपण

Our बिहार News मधेपुरा
लायंस क्लब के तत्वाधान में गुरुवार को किरण पब्लिक स्कूल के पिपरपत्ता स्थित परिसर में पौधारोपण किया गया इस दौरान लायंस क्लब के सदस्यों के द्वारा 25 फलदार पौधे लगाए गए कार्यक्रम की जानकारी देते हुए लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ आर के पप्पू ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए मुहिम चलाई जा रही है आओ पेड़ लगाएं हम इस नारे के साथ विभिन्न जगहों पर लायंस क्लब के द्वारा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है पूरे सावन महीने में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएं इसके लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है इसी कड़ी में गुरुवार को किरण पब्लिक स्कूल के पिपरपत्ता स्थित परिसर में 25 फलदार पौधे लगाए गए हैं। क्लब के सचिव डॉ संजय कुमार ने कहा कि बरसात के मौसम में सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए, इससे हमारा वातावरण सुंदर और शुद्ध रहता है।
हम जिस तरह से पेड़ों को काटते गए हैं और वातावरण को प्रदूषित करते गए हैं, इसका असर साफ-साफ दिख रहा है ग्लोबल वार्मिंग,कम बारिश होना,परेशानी का सबब बन रहा है। वही चार्टर्ड प्रेसिडेंट डॉ सच्चिदानंद यादव ने कहा कि सरकार के द्वारा जल जीवन हरियाली योजना चलाई जा रही है लेकिन सिर्फ सरकार के करने से नहीं होगा इसके लिए सभी लोगों को अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी,क्योंकि पर्यावरण के साथ जो हम लोगों ने नाइंसाफी की है उसका असर कोरोना काल में देखने को मिला है । आगे इस तरह की कोई भयावह स्थिति नहीं हो इसके लिए हमें सचेत रहना होगा और अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करना होगा इस दौरान स्कूली बच्चों को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्हें जागरूक किया गया और उन्हें कम से कम 1 पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया ।  मौके पर विद्यालय निदेशक अमन प्रकाश ,मनीष सर्राफ, प्रो आभाष आनंद झा,उर्मिला अग्रवाल,प्रीति गोपाल,अर्पणा कुमारी,डॉ यामिनी सिंह ,डॉ प्रणव प्रताप सिंह, डॉ गोपाल कुमार, राजीव सर्राफ,विकास सर्राफ,अमन कुमार ,आनंद प्रानसुखका,अशोक गुप्ता ,डॉ प्रवीण कुमार बबलू सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ