पूर्णिया जिले के केनगर थाना अंतर्गत चूनापुर पावर ग्रिड के समीप पुलिस ने 1728 बोतल यानी 864 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया है।
बताया गया कि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर केनगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी करते हुए चूनापुर पावर ग्रिड के पास से अवैध रूप से 864 लीटर विदेशी शराब का परिवहन करते हुए एक पिकअप वैन को जप्त किया गया। हालांकि इस दौरान पिकअप चालक भागने में सफल रहा।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से नशा को दूर रहकर जिंदगी से नाता जोड़ने की अपील की।
0 टिप्पणियाँ