मधेपुरा में राष्ट्रीय जनता दल के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने अपने निज आवास से हर-हर राजद का झंडा अभियान की शुरुआत की है । आनंद विहार मोहल्ला स्थित निज आवास पर कुमारी विनीता भारती ने अपने सहयोगियों के साथ झंडा तैयार कर हर घर राजद का झंडा अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने अपने घर पर राजद का झंडा लहराया। मामले की जानकारी देते हुए राजद महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमारी विनीता भारती ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ हर घर राजद का झंडा लगाने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत सभी राजद के कार्यकर्ता व समर्थकों के घर पर राजद का झंडा लहराया जाएगा इसके साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ कर उनके घर पर यह झंडा लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा में राजद के महिला सिपाहि भाजपा की सरकार को उखार फेंकने के लिए तात्पर्य है क्योंकि भाजपा की केंद्र सरकार महिला विरोधी है। आगे उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है कोसी सीमांचल में संगठन को मजबूत और धारदार बनाया जा रहा है गरीबों के मसीहा सामाजिक न्याय के पुरोधा लालू प्रसाद यादव के विचारधाराओं से प्रभावित होकर महिलाएं काफी संख्या में पार्टी से जुड़ रही है जिनके परिणाम आने वाले चुनाव में दिखेगा।
0 टिप्पणियाँ