युवा राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए फ्रेंड्स ऑफ तेजस्वी के प्रदेश संयोजक निवर्तमान युवा राजद प्रदेश सचिव संदीप यादव को अब प्रदेश महासचिव बनाया गया है । संदीप यादव को युवा राजद का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ता व समर्थकों में हर्ष का माहौल है लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं । प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर संदीप यादव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है मैं ईमानदारी पूर्वक उसे निर्वहन करने का प्रयास करूंगा । गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़कर हमारे नेता तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा । इसके साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थकों का भी आभार जताया है।
0 टिप्पणियाँ